30 जुलाई 2012 - 19:30

सीरिया के मुफ्ती ने सय्येदा ज़ैनब क्षेत्र में हज़रत ज़ैनब बिन्ते अली सलामुल्लाह अलैहिमा के रौज़े पर हमला करने के बारे में सचेत किया है...

सीरिया के मुफ्ती ने सय्येदा ज़ैनब क्षेत्र में हज़रत ज़ैनब बिन्ते अली सलामुल्लाह अलैहिमा के रौज़े पर हमला करने के बारे में सचेत किया है। मेह्र समाचार एजेंसी के अनुसार शेख बद्रुद्दीन हसोन ने सचेत किया है कि अगर आतंकवादियों ने हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के मज़ार पर हमला किया तो सीरिया की जनता विशेषकर शिया मुसलमान गंभीर प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगे। याद रहे सऊदी अरब, क़तर, तुर्की और अमेरिका के समर्थित आतंकवादियों ने दमिश्क के बग़ल में स्थित हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के रौज़े पर हमला करने की धमकी दी है। उधर इराक की संसद में अल-अहरार धड़े के नेता महा अलदवरी ने सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों की धमकी पर गुस्से का इजहार करते हुए तो शेख़ बद्रुद दीन हसोन के पक्ष को सराहा है।

समाचार समाप्त
.........
166